Showing posts with label ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार बीकानेर रेफर. Show all posts
Showing posts with label ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार बीकानेर रेफर. Show all posts

Wednesday, 14 May 2014

ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार बीकानेर रेफर

हनुमानगढ़| टाउन में ट्रैफिक पुलिस थाना के सामने सोमवार को ट्रक व बाइक में टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीकानेर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार वार्ड आठ के अजय उर्फ लाला पुत्र लिखमाराम नायक दोपहर में बाइक से जा रहा था। ट्रैफिक पुलिस थाना के सामने ट्रक चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे अजय उर्फ लाला गंभीर घायल हो गया। इस संबंध में पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। हनुमानगढ़. टाउन में यातायात थाने के सामने हुए सड़क हादसे में मौके पर पड़ी बाइक।

Read more on this page http://rj31force.com/%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%98%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%b2-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%95/