Showing posts with label Hanumangarh. Show all posts
Showing posts with label Hanumangarh. Show all posts

Friday, 17 April 2015

Visit Hanumangarh town for a wonderful summertime vacation


Visit Hanumangarh town for a wonderful summertime vacation



hanumangarh town is a different city of Rajasthan well known as food basket of this state. This recorded city has been secured by Maharaja Ganga Singh because of which it is named as Hanumangarh. Being called as green area, it is one of the arranged cities of Rajasthan and also called as Hanumangarh. Since its foundation, the city has seen colossal increment in its fundamental framework and improvement. It holds numerous attractions which draws tremendous quantities of tourists at this spot. Since it is honored with average vibe and green vegetation, summer holidays in Hanumangarh are very popular.
Hanumangarh is arranged at the border of Rajasthan in its northern bearing. It was cut out of Bikaner locale and it is the closest town to Pakistan Border. It is generally joined by rail and street ways. Hanumangarh has its own particular routes station which is joined with all cities of India. Trains are effortlessly available from all locale of nation to achieve this city of Hanumangarh. It is 424 km from Delhi, 427 km from BHATNER FORT, and 271 km from Amritsar. Trains interfacing vital cities of India with Hanumangarh runs on consistent premise.


hanumangarh town

 Spots to see in Hanumangarh
Balaji Dham is one of the favored areas for summer holidays in Hanumangarh. It is situated close Hanumangarh Road. It is dedicated to Lord Hanuman who is also called as Balaji. This spot is encompassed by a lot of people small and medium sanctuaries which are must visit spots near hanumangarh fort.
Hindumalkot Border:
Hindumalkot Border is one of the prime and prestigious spots of attraction in Hanumangarh. It is arranged close to the Indo Pak Border and named after the acclaimed diwan of Bikaner, Hindumal. The posts of Pakistan armed force can be seen from this spot which is one of the unique peculiarities for tourists coming here for holidays.
Gaurishankar sanctuary:
Gaurishankar sanctuary is arranged in the stadium of Hanumangarh and it is committed to Lord Shiva. Gaurishankar is an alternate name of Shiva which is popular in Hinduism. This religious spot is acclaimed in hanumangarh junction because of its significant excellence and enchanting structural planning. 

Gurudwara Budha Johar Shahab
This antiquated Gurudwara is one of the principle religious attractions of Sikh group in this city. People from everywhere come to see this radiant area amid their summer holidays in Hanumangarh.
LailaMajnu ki Majar:
This tomb is also well known spots to see in the enclosure of Ghaggar hanumangarh. Laila and Majnu were eminent lovers in antiquated time who accepted to have passed on in this city. These incredible people were inhabitants of Sindh zone and fled to this part for safe getaway.
SSCTPS (Suratgarh Super Critical Thermal Power Station):
Suratgarh Super Critical Thermal Power Station or SSCTPS is a merited spot for appreciating in Hanumangarh. People coming in the city for survey best places of attraction should visit this area for productive summer holidays in Hanumangarh. Please go to the hanumangarh rajasthan city website rj31 force for more details.
 


Roadways are the most ideal approach to travel for summer holidays in Hanumangarh. Private transport and state transport transports are available from each town of Rajasthan and Haryana to achieve the city of Hanumangarh. more detail visit rj31 website www.rj31force.com

www.rj31force.com

Saturday, 31 May 2014

Why BET when you can SET??

Gambling is a serious problem as far as any society is concerned, be it oriental or western. In India, from

Read more on this page http://rj31force.com/single-tip/?singtip=Why BET when you can SET??

Cylinders ki delivery ka sahi time fix nahi hone ki wajah se, logo ko pareshani ho rahi hai, sahar me gas agenci me ja kar logo ko cylinder lane padte hai

Cylinders ki delivery ka sahi time fix nahi hone ki wajah se, logo ko pareshani ho rahi hai, sahar me gas agenci me ja kar logo ko cylinder lane padte hai.

http://rj31force.com/faq/cylinders-ki-delivery-ka-sahi-time-fix-nahi-hone-ki-wajah-se-logo-ko-pareshani-ho-rahi-hai-sahar-me-gas-agenci-me-ja-kar-logo-ko-cylinder-lane-padte-hai/

Friday, 30 May 2014

Sabhi guards ko moniter karne ke liye ek team bnayi jaye, jo sabhi gaurds ko duaty time par ja kar check kare ki wo sahi se duaty kar rahe h ya nahi. isse kafi had tak chori hone se bacha ja sakta hai.

Sabhi guards ko moniter karne ke liye ek team bnayi jaye, jo sabhi gaurds ko duaty time par ja kar check kare ki wo sahi se duaty kar rahe h ya nahi. isse kafi had tak chori hone se bacha ja sakta hai.

http://rj31force.com/sug/sabhi-guards-ko/

शहर का कचरा उठाने में लाखों की गड़बड़ी

शहर का कचरा उठाने में लाखों रुपयों की गड़बड़ी की जा रही है। इसका प्रमाण यह है कि कचरे के साथ मलबा परिवहन करके भुगतान उठाया जा रहा है। यह इसलिए हो रहा है, क्योंकि मलबा ट्राली में भरना भी आसान है और इसका वजन कचरे से अधिक होता है। जिला मुख्यालय पर अप्रैल 2014 से कचरा परिवहन के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत चंड़ीगढ़ की तर्ज पर कचरा परिवहन के बाद कचरे के वजन के हिसाब से ठेकेदार को भुगतान देना तय किया गया। इसमें प्रति टन के हिसाब से 375 रुपए ट्रैक्टर-ट्राली ठेकेदार को देना निर्धारित किया गया। ठेका व्यवस्था के पहले ही माह में नगरपरिषद को 4.90 लाख रुपए अधिक देने पड़ेंगे, जबकि शहर की सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। राशि अधिक खर्च करने के बाद भी जगह-जगह कचरे के ढेर पड़े नजर आते हैं। नई व्यवस्था में बड़े घपले की आशंका जताई जा रही है। पहले साढ़े चार लाख देने पड़ते थे, अब देने होंगे 9.40 लाख नए व्यवस्था के बाद नगरपरिषद में कचरा परिवहन का एक माह का पहला बिल साढ़े नौ लाख रुपए का पेश किया गया है। बिल के मुताबिक ठेकेदार ने अप्रैल माह में 2400 टन कचरा परिवहन किया है। इसके अलावा नवां बाइपास स्थित बीआर धर्मकांटा को प्रति ट्राली के वजन के लिए 40 रुपए के हिसाब से एक माह का चालीस हजार रुपए का भुगतान किया जाना है। इससे पहले गत वर्ष कचरा परिवहन के लिए प्रति ट्रैक्टर ट्राली मय डीजल व मजदूर 1250 रुपए दिहाड़ी तय थी। इसमें नगरपरिषद ने सभी 45 वार्डों को छह जोन में बांटा हुआ था। जिसमें बारह ट्रैक्टर-ट्रालियों से पूरे शहर से कचरा परिवहन किया जाता था। इस काम के लिए ठेकेदार को प्रतिमाह साढ़े चार लाख रुपए का भुगतान होता था। इस तरह हो रही है गड़बड़ी वजन के हिसाब से भुगतान होने के कारण ठेकेदार अधिक भुगतान उठाने के लिए सरेआम हेराफेरी कर रहे हैं। कचरा परिवहन के बजाय मलबा परिवहन अधिक किया जा रहा है। गलियों में घरों के आगे पड़े मलबे को लोगों को पहले खुद ही हटाना पड़ता था। इसके लिए नगरपरिषद की ओर से मलबा नहीं हटाने पर संबंधित व्यक्ति को नोटिस देने का भी प्रावधान है, लेकिन अब ठेकेदार के मजदूर बिना कहे ही मलबा उठाकर ले जाते हैं। इसके तहत ट्रैक्टर ट्रालियों मेें पहले मलबा डाल लिया जाता है और इसके बाद मलबे को ढकने के लिए थोड़ा कचरा डाल दिया जाता है।

Read more on this page http://rj31force.com/%e0%a4%b6%e0%a4%b9%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%9a%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%89%e0%a4%a0%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a5%8b/

अभिरुचि शिविर में चम्मच दौड़

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ संगरिया द्धारा गा्र वि बालिका उच्च मा ़ विधालय संगरिया में चल रहे 11 वें अभिरुचि शिविर में शुक्रवार को चम्मच दौड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता प्रभारी श्री योगेश भोबिया ने बताया कि चम्मच दौड़ में तनिशा गोदारा पुत्री श्री संदीप गोदारा प्रथम, शिक्षा पुत्री श्री पवन कुमार व रजनी पुत्री श्री रमेश कुमार द्धितीय, भव्या पुत्री श्री रघुवीर झौरड़ तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक के रुप में श्री राजेन्द्र शर्मा व श्री विजय सिंह बावा ने सहयोग दिया। शिविर संचालक श्री प्रभू सिंह ने बताया कि शिविर में समय समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहता है व 31 मई को धुम्रपान निषेध दिवस पर नारा व पोस्टर प्रतियोगिता व धुम्रपान निषेध रैली निकाली जायेगी। News and Photo by: Yogesh Bhobia

Read more on this page http://rj31force.com/spoon-race-in-abhiruchi-shivir/

Thursday, 29 May 2014

दो दिन में पानी सप्लाई नहीं सुधरी तो दफ्तर पर लगाएंगी ताला

हनुमानगढ़. नोहर. करीब एक माह से भी अधिक समय से दूषित व अनियमित पेयजल समस्या से जूझ रही महिलाओं का गुस्सा बुधवार को जलदाय विभाग के अधिकारियों के सामने फूट पड़ा। आक्रोशित महिलाओं ने विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना भी दिया। यही नहीं, महिलाओं ने वहां रखे मटके भी फोड़ दिए। गुस्साई महिलाओं ने मौके पर पहुंचे सीटी जेईएन रामकुमार ढाका सहित अन्य अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। महिलाओं ने दो दिन में समस्या का समाधान न होने पर कार्यालय पर ताला लगाने की चेतावनी दी है। महिलाओं ने बताया कि लंबे समय से कस्बे के वार्ड 28 स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में पेयजल सप्लाई गड़बड़ाई हुई है। इस संबंध में अनेक बार संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया, लेकिन समस्या समाधान की बजाय संतोषजनक जवाब भी नहीं हैं। इस मौके पर पुष्पा वर्मा, निर्मला देवी, इंद्र देवी, विमला शर्मा, राजबाला राठौड़, रामावती देवी, कृष्णा देवी, मूर्ति देवी, विमला देवी, प्रकाश शर्मा, रसीद बानो, सलमा, पार्षद शरीफ मोहम्मद, विष्णु मित्रुका आदि मौजूद थे।

Read more on this page http://rj31force.com/if-didnt-improved-the-water-supply-in-two-days-then-office-will-be-locked/

तृतीय श्रेणी अध्यापक परीक्षा का परिणाम घोषित करें

भादरा| शिक्षित बेरोजगार शिक्षक संघ के सदस्यों ने बुधवार को तहसील अध्यक्ष जयदीप चाहर की अध्यक्षता में तृतीय श्रेणी अध्यापक परीक्षा का परिणाम शीघ्र घोषित करने की मांग को लेकर उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि तृतीय श्रेणी अध्यापकों के 20 हजार पदों पर अक्टूबर 2013 को सीधी भर्ती की गई। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ही तृतीय श्रेणी भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं किया गया तो वे 3 जून को व्यापक आंदोलन करेंगे। तहसील अध्यक्ष जयदीप चाहर ने बताया कि आंदोलन की रणनीति तैयार करने के लिए 2 जून सुबह 11 बजे प्रशिक्षित बेरोजगार संघ की बैठक होगी, जिसमें आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। सुभाष बिजारणियां, धर्मपाल, विक्रम, कुलदीप, रमेश, चंद्रसिंह रूहिल, शिव कस्वां, बीके भील समेत अनेक बेरोजगार शिक्षक मौजूद थे।

Read more on this page http://rj31force.com/%e0%a4%a4%e0%a5%83%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a3%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%80/

दो दिन में पानी सप्लाई नहीं सुधरी तो दफ्तर पर लगाएंगी ताला

हनुमानगढ़. नोहर. करीब एक माह से भी अधिक समय से दूषित व अनियमित पेयजल समस्या से जूझ रही महिलाओं का गुस्सा बुधवार को जलदाय विभाग के अधिकारियों के सामने फूट पड़ा। आक्रोशित महिलाओं ने विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना भी दिया। यही नहीं, महिलाओं ने वहां रखे मटके भी फोड़ दिए। गुस्साई महिलाओं ने मौके पर पहुंचे सीटी जेईएन रामकुमार ढाका सहित अन्य अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। महिलाओं ने दो दिन में समस्या का समाधान न होने पर कार्यालय पर ताला लगाने की चेतावनी दी है। महिलाओं ने बताया कि लंबे समय से कस्बे के वार्ड 28 स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में पेयजल सप्लाई गड़बड़ाई हुई है। इस संबंध में अनेक बार संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया, लेकिन समस्या समाधान की बजाय संतोषजनक जवाब भी नहीं हैं। इस मौके पर पुष्पा वर्मा, निर्मला देवी, इंद्र देवी, विमला शर्मा, राजबाला राठौड़, रामावती देवी, कृष्णा देवी, मूर्ति देवी, विमला देवी, प्रकाश शर्मा, रसीद बानो, सलमा, पार्षद शरीफ मोहम्मद, विष्णु मित्रुका आदि मौजूद थे।

Read more on this page http://rj31force.com/%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80/

Wednesday, 28 May 2014

घूसखोरी के मामले में तीन लोगों के खिलाफ चालान पेश

घूसखोरी के मामले में तीन लोगों के खिलाफ चालान पेश हनुमानगढ़. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने घूसखोरी के मामले में मंगलवार को एक पुलिसकर्मी सहित तीन लोगों के खिलाफ एसीबी कोर्ट श्रीगंगानगर में चालान पेश किया। इसके तहत दो वर्ष पहले एसीबी टीम ने जिले के भादरा थाने में कार्रवाई की थी। ब्यूरो के एएसपी सहीराम ने बताया कि 25 मई-12 को भादरा सीआई अहमद शरीफ, उसकी बुआ शकीला पुत्री इस्माइल खान निवासी सुजानगढ़, हेड कांस्टेबल कैलाश मीणा व बिचौलिए भूपसिंह चाहर निवासी खचवाना को एसीबी ने आठ हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। रिश्वत रकम गंाव थिराना निवासी बलवीर स्वामी से उसके जिप्सम से भरे ट्रकों को नहीं रोकने के एवज में ली गई थी। इस मामले में सीआई अहमद शरीफ के खिलाफ राज्य सरकार से अभियोजन स्वीकृति नहीं मिलने के कारण शेष तीनों आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया गया है।

Read more on this page http://rj31force.com/%e0%a4%98%e0%a5%82%e0%a4%b8%e0%a4%96%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%b2/

रेल सुविधाओं का विस्तार मेरी प्राथमिकता: निहालचंद

नई दिल्ली. मोदी की टीम में रसायन व उर्वरक राज्यमंत्री निहालचंद के अनुसार, श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में रेल सेवाओं के विस्तार की काफी जरूरत है। इसलिए उनकी पहली प्राथमिकता इस क्षेत्र में रेल सुविधाओं का विस्तार कराना रहेगा। इसके लिए वे जल्दी रेल मंत्री सदानंद गौड़ा से मिलेंगे। उन्होंने दोनों जिलों में सेम की समस्या के हल के लिए 500 करोड़ का प्रोजेक्ट भी मंजूर कराने की बात कही है। विभाग मिलने के बाद निहाल चंद मंगलवार को राजस्थान हाऊस में ‘दैनिक भास्कर’ से विशेष बातचीत कर रहे थे। मंत्री बन गए, अब आपकी श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के विकास की क्या प्लानिंग है? मैंने पहले भी विकास करवाने का हरसंभव प्रयास किया। अब और ज्यादा करूंगा। दोनों जिलों की मुख्य समस्या रेलवे सुविधाओं की कमी है। रेल सेवाओं का विस्तार मेरी पहली प्राथमिकता होगा। पांच वर्ष तक जनता का चौकीदार बनकर सेवा करूंगा और बेहतर परिणाम दूंगा। दोनों जिलों में लंबे समय से सेम समस्या है? सेम के समाधान के लिए बंजर भूमि विकास का 500 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट प्रस्तावित है। केंद्र सरकार से इसका बजट स्वीकृत करवाया जाएगा। आपको रसायन व उर्वरक मंत्रालय मिला है। कृषि प्रधान श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिलों में भी तो उर्वरक कारखाने की मांग लंबे समय से हो रही है? चार्ज लेने के बाद विभाग के अधिकारियों से विचार विमर्श करूंगा। श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिले में उर्वरक कारखाने की क्या संभावनाएं हैं, इस पर विचार किया जाएगा। जरूरत हुई तो अधिकारियों की टीम भी वहां भेजी जाएगी। किसानों को लाभान्वित करने का हरसंभव प्रयास करूंगा। श्रीगंगानगर में मेडिकल कॉलेज पर अब एमसीआई ने दानदाता बीडी अग्रवाल से 215 करोड़ रुपए राशि मिलने का स्रोत पूछा है? निर्माण कब शुरू होगा? इसका मुझे पता नहीं। सरकार अपने दम पर मेडिकल कॉलेज बनवाएगी। भाजपा जब राज में नहीं थी, तब भी श्रीगंगानगर में मेडिकल कॉलेज बनने की पक्षधर थी। श्रीगंगानगर में जमींदारा पार्टी की विधायक हैं और उधर राज्य में भाजपा की सरकार। आपसी खींचतान से विकास कार्य प्रभावित होने की आशंका जाहिर की जा रही है? भाजपा ऐसी तंग सोच नहीं रखती। चुनाव में हार जीत से कोई फर्क नहीं पड़ता। सरकार सब के लिए बनती है।

Read more on this page http://rj31force.com/%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae/

Tuesday, 27 May 2014

15 हजार रिश्वत लेता गिरदावर गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को गिरदावर भानीराम को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते पक्कासारणा के बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। आरोपी ने जमीन की खातेदारी दर्ज करने के बदले रिश्वत ली थी। एसीबी के एएसपी सहीराम बिश्नोई ने बताया कि धोलीपाल के परिवादी रामदेव मेघवाल ने 23 मई को ब्यूरो कार्यालय में सूचना दी कि धोलीपाल के चक 14, 18 व 20 एमकेके में उसके मां और भाइयों के नाम गैर खातेदारी की जमीन है। खातेदारी दर्ज कराने के लिए वह पक्कासारणा क्षेत्र के गिरदावर भानीराम के पास गया। भानीराम के पास धोलीपाल क्षेत्र का अतिरिक्त चार्ज है। गिरदावर ने खातेदारी दर्ज करने के एवज में पचास हजार रुपए रिश्वत मांगी। बाद में वह 45 हजार रुपए में मान गया। पहली किश्त उसे 26 मई को देना तय हुआ। सत्यापन कराने पर मामला सही पाया गया। इसके बाद डीएसपी महावीर प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में एक टीम पक्कासारणा गई। परिवादी ने गिरदावर को 15000 रुपए देकर एसीबी टीम को इशारा किया। इसके बाद टीम ने गिरदावर भानीराम को पकड़ कर तलाशी ली तो उसकी पैंट की जेब से 15000 रुपए बरामद हो गए। पक्कासारणा बस स्टैंड पर एसीबी की कार्रवाई पहले घर पर मंगाई थी रिश्वत की राशि घर से रिकॉर्ड किया जब्त रिश्वत लेने के आरोपी गिरदावर को ले जाते एसीबी के अधिकारी। जमीन की खातेदारी दर्ज करने के लिए मांगे थे ५० हजार रुपए

Read more on this page http://rj31force.com/15-%e0%a4%b9%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%a4-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%b0/

दो घरों से हजारों की नकदी व जेवरात चोरी

रावतसर| कस्बे के वार्ड छह में रविवार रात को अज्ञात चोर दो घरों से नकदी व गहने चोरी कर ले गए। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड छह में एक परिसर में बने दो अलग-अलग मकानों में से एक में पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारी भागीरथ ढाका पुत्र धन्नाराम व दूसरे में पेस्टीसाइड कंपनी के कर्मचारी कृष्ण कुमार पुत्र रामलाल सहारण किराए पर रहते हैं। रविवार की रात दोनों परिवार बाहर गए हुए थे व घरों पर ताला लगा था। मौका पाकर चोरों ने रात को ताला तोड़ दिया और दोनों घरों से नकदी व गहने ले गए। भागीरथ ढाका ने बताया कि चोर एक सोने का लाकेट, एक अंगूठी, दो जोड़ी पाजेब, एक जोड़ी सोने की बाली, 15 हजार रुपए चुरा ले गए। उधर, कृष्ण कुमार के अनुसार उसके घर से तीन जोड़ी पाजेब, दो जोड़ी सोने की बाली, एक नाक का कोका, विदेशी चश्मा व करीब 35 हजार रुपए नकदी ले गए। सोमवार दोपहर बाद तक इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था।

Read more on this page http://rj31force.com/%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%98%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%95%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%b5/

Saturday, 24 May 2014

पूर्व सांसद श्योपत सिंह स्मारक की बाउंड्री तोडऩे पर हुआ विवाद

नगर परिषद के अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शुक्रवार को पूर्व सांसद श्योपत सिंह स्मारक की बाउंड्री को ध्वस्त कर देने से विवाद उपज गया। माकपा कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में कलेक्टर से मुलाकात कर रोष जताया। डीवाईएफआई प्रदेशाध्यक्ष रघुवीर वर्मा ने बताया कि हाईकोर्ट की ओर से सड़क सीमा में आने वाले अतिक्रमण हटाने के आदेश हैं। इन आदेशों की आड़ में पूर्व सांसद श्योपत सिंह स्मारक की दीवार को तोड़ अस्तित्व मिटाने का प्रयास किया गया। स्मारक स्थल पर स्थित प्रतिमा से भी छेड़छाड़ की गई। गुपचुप हुई इस कार्रवाई की खबर पाकर माकपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे तो नगर परिषद दस्ता वहां से दुर्गा कॉलोनी के लिए रवाना हो गया। इसके बाद माकपा कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया और दर्जनों कार्यकर्ता इक_े होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। माकपा नेता रामेश्वर वर्मा, रघुवीर वर्मा, बहादुर सिंह, उस्नाक खां, जगजीत जग्गी, सुरेंद्र शर्मा आदि ने कलेक्टर से मुलाकात कर रोष व्यक्त किया। माकपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि गत माह हुई वार्ता में नगर परिषद आयुक्त ने शहर के किसी भी पार्क व चौक को नहीं तोडऩे का आश्वासन दिया था, लेकिन गुपचुप तरीके से केवल श्योपत सिंह स्मारक ध्वस्त करने की कोशिश निंदनीय है। माकपा सचिव रामेश्वर वर्मा ने बताया कि पूर्व सांसद श्योपत सिंह स्मारक स्थल की बाउंड्री ध्वस्त करने के विरोध में सभी मजदूर संगठन शनिवार को हड़ताल पर रहेंगे। सुबह 11 बजे माकपा व मजदूर संगठनों की ओर से नगर परिषद पर प्रदर्शन कर आयुक्त का घेराव किया जाएगा। इसके तहत अनाज मंडी पल्लेदार व लोड-अनलोड यूनियन भी हड़ताल पर रहने से अनाज मंडियों में काम बंद रहेगा। हनुमानगढ़.टाउन में प्रेम नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाती जेसीबी। हनुमानगढ़. विरोध में कलेक्टर के चैंबर के सामने घेराव करके बैठे माकपा कार्यकर्ता। टाउन के प्रेमनगर, अस्पताल रोड व जंक्शन में दुर्गा कॉलोनी में हटाए कब्जे हनुमानगढ़. पूर्व सांसद शोपत सिंह के स्मारक स्थल की तोड़ी गई बाउंड्री। :नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत की कार्रवाई :माकपा कार्यकर्ताओं ने जताया रोष :सभी मजदूर संगठन आज रहेंगे हड़ताल पर :आयुक्त का करेंगे घेराव

Read more on this page http://rj31force.com/%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%a6-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%aa%e0%a4%a4-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b8/

सड़क हादसे में आठ बारातियों की मौत

कस्बे के डंडी रोड स्थित कालूराम ओड के घर में शुक्रवार शाम करीब साढ़े 6 बजे बारात लौटने का इंतजार किया जा रहा था। महिलाएं दुल्हन व दूल्हे के स्वागत की तैयारियों में जुटी हुई थी। आंगन में कुछ महिलाएं मंगलाचार के गीत गा रही थी। शाम करीब साढ़े 6 बजे कालूराम के घर बारात की कार का एक्सीडेंट होने की सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया। जहां कुछ देर पहले मंगलाचार के गीत गाए जा रहे थे। वहां एक पल के भीतर ही सारा माहौल बदल गया। बारात की कार की दुर्घटना में क्या हुआ। इसकी जानकारी घर वालों को नहीं थी, लेकिन जिसने भी इस भीषण हादसे को सुना वह कालूराम ओड के घर की तरफ दौड़ पड़ा। देर रात तक कस्बे सहित आस पड़ोस के लोग कालूराम ओड के मकान पर सांत्वना देने के लिए पहुंचे। कालूराम ओड शुक्रवार को अपने बेटे की बारात लेकर सुबह नाथान थेहड़ी (हनुमानगढ़) गया था। वापसी में सूरतगढ़ के समीप सड़क हादसे में बारात की एक कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इसमें आठ बारातियों की मौत हो गई। बारातियों के मारे जाने का समाचार मिलते ही प्रशासन में भी खलबली मच गई। रावला के अधिकारी भी जुटे कालूराम ओड शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रावलामंडी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कालूराम ओड को करीब एक साल पहले डेपुटेशन पर रावलामंडी उपतहसील में लगा रखा है। तहसीलदार वेदप्रकाश व रावलामंडी उपतहसीलदार चौरूराम विश्वकर्मा को इस हादसे की जानकारी मिली तो दोनों अधिकारी कर्मचारी की मदद में जुट गए। घड़साना तहसीलदार वेदप्रकाश व रावला नायब तहसीलदार चौरूराम विश्वकर्मा ने बताया कि अभी ये बताना मुश्किल है कि हादसे में कितना नुकसान हुआ है, लेकिन पीडि़त कर्मचारी की हर संभव मदद की जा रही है। इसके लिए सूरतगढ़ स्थित प्रशासन व पुलिस से संपर्क कर पीडि़त परिवार की मदद की जा रही है। पहले पिता फिर मां और बहन ने छोड़ा मासूम का साथ श्रीगंगानगर|अभी सुमित महज छह साल का ही है, लेकिन इतनी सी उम्र में ही उसके सिर से पहले पिता बिंदा और शुक्रवार को हुए हादसे में मां बीना और पांच वर्षीय बहन गोल्डी का साया उठ चुका है। जिला अस्पताल में मौजूद मृतक बीना के साथ मौजूद परिजनों के पास शुक्रवार को एक फोन आया जिसके बाद सबकी आंखे नम हो गईं।

Read more on this page http://rj31force.com/eight-killed-in-road-accident-at-the-wedding/

Friday, 23 May 2014

संगरिया की फैक्ट्री में मिला दस हजार क्विंटल गेहूं सीज

संगरिया/ हनुमानगढ़ . संगरिया में एक फैक्ट्री के गोदाम से बुधवार को दस हजार क्विंटल गेहूं सीज किया गया है। एक ही ढेरी में इतना अधिक गेहूं मिलने पर जिला प्रशासन को आशंका है कि पड़ोसी राज्य हरियाणा से बिकने के लिए आया होगा। 150 रुपए प्रति क्विंटल बोनस के लालच में पंजाब-हरियाणा से गेहूं आने की प्रशासन को कई शिकायतें मिल चुकी हैं। इन शिकायतों के चलते बुधवार को कलेक्टर पीसी किशन,एडीएम बीएल मेहरड़ा व डीएसओ सुनील वर्मा ने जिले की संगरिया, टिब्बी व तलवाड़ा मंडियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान गेहूं खरीद व उठाव को लेकर कई कमियां उजागर हुई। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान सालीवाला रोड स्थित फैक्ट्री रिपुंजय इंटरप्राइजेज की जांच की । मौके पर फ र्म मालिक प्रेम चंद जैन चौटाला को बुलाकर मुख्य गेट खुलवाया गया। जहां से दस हजार क्विंटल गेहूं बिना बीडिंग किए हुए खुले में मिला। फैक्ट्री मालिक ने बताया कि काश्तकार गेहंू तौल कर यहां डालकर गए हैं। अधिकारियों ने एक ही ढेर में खुले में पड़े गेहूं को नियमानुसार गलत बताया। इसके बाद कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी समिति के सचिव सुनील गोदारा को गेहूं को सीज करने व संपूर्ण क्षेत्र की विडियोग्राफ ी करवाकर कृषि उपज मंडी के नियमों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसडीएम कैलाश चन्द रैगर, तहसीलदार विक्रम सिंह राठौड़ को पूरे मामले को गंभीरता से देखने की बात कही। डीएसपी को पंजाब-हरियाणा सीमा पर नाकेबंदी करने के निर्देश दिए। टिब्बीत्न कलेक्टर पीसी किशन ने बुधवार को यहां की धान मंडी में काश्तकारों की लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मंडी के बाहर पड़ी गेहूं को खरीदने तथा खरीदे गए गेहूं का शीघ्र उठाव करने के निर्देश दिए। टिब्बी मंडी में काश्तकारों द्वारा सीमावर्ती राज्य हरियाणा से गेहूं के आने की शिकायत मिल रही थी। गेहूं उठाव नहीं होने से खुले आसमान के नीचे हजारों मीट्रिक टन गेहूं बरसात के कारण खराब हो गई थी। मंडियों में जगह उपलब्ध नहीं होने से आस-पास पड़ी गेहूं की खरीद करने से एफसीआई अधिकारी आनाकानी कर रहे थे। इस संबंध में एसडीएम हर्षवर्धन सिंह राठौड़ ने बताया कि किसानों की शिकायतों का समाधान कर दिया गया है। वहीं बाहर से आ रही गेहूं के बारे में भी जांच की गई। जांच में पाया गया है कि मंडी के बाहर पड़ा गेहूं क्षेत्र के किसानों का है। खुले में पड़े गेहूं को बाहर ही खरीद कर किसानों को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा गेहूं की भारी आवक को देखते हुए मंडी यार्डों को बड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर राज्य सरकार को रिपोर्ट भेजी गई है। इस दौरान किसानों की समस्याओं को सुना गया तथा अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम बीएल मेहरड़ा, डीएसओ सुनील वर्मा आदि मौजूद थे। व्यापारियों ने की भुगतान की मांग भाजपा पदाधिकारियों ने भी व्यापारियों व किसानों की परेशानी से कलेक्टर को अवगत कराया। भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष श्याम मित्तल, जिला कार्यकारिणी सदस्य पूर्ण मिड्ढा, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक हनुमानप्रसाद गोयल, व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीशराय जींदगर, डायरेक्टर मंडी समिति विष्णु जिंदल ने भुगतान व एफसीआई द्वारा आरओ नहीं काटे जाने पर बारदाना कमी की शिकायत की। कलक्टर ने तुरंत ही खरीद एजेंसी को भुगतान के लिए और एफसीआई के जीएम डीबी सिंह को आरओ जारी कर बारदाना रिलीज करने व तुंरत भुगतान करने को कहा। फर्म द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की प्रक्रिया का उल्लंघन किया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर नियमानुसार कार्रवाई कर तीन दिन में रिपोर्ट पेश की जाएगी। - सुनीलकुमार गोदारा, सचिव कृषि उपज मंडी समिति

Read more on this page http://rj31force.com/ten-thousand-quintals-of-wheat-in-the-factory-of-sangria-got-seased/

हनुमानगढ़ में एफसीआई के पांच केंद्रों में से एक पर भी शुरू नहीं हुई खरीद

जिले में एफसीआई के पांच खरीद केंद्रों को छोड़कर अधिकांश पर गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। हैरानी वाली बात यह है कि एफसीआई का एक भी सेंटर शुरू नहीं हो पाया है। जंक्शन और तलवाड़ा में सोमवार से खरीद शुरू होने की उम्मीद थी लेकिन खरीद शुरू नहीं हुई। जिले में एफसीआई को पांच केंद्रों पर गेहूं खरीद की जिम्मेदारी दी गई थी। इनमें टाउन के दो सेंटर्स के अलावा टिब्बी, जंक्शन व तलवाड़ा का एक-एक सेंटर शामिल था। टाउन व टिब्बी खरीद केंद्रों पर हैंडलिंग व परिवहन ठेकेदार की नियुक्ति का मामला हाईकोर्ट में चला गया। इसके बाद टाउन में दो व टिब्बी में एक नया खरीद केंद्र बनाकर तिलम संघ से खरीद शुरू करवाई गई। जंक्शन व तलवाड़ा में भी परिवहन एजेंट की नियुक्ति का टेंडर निरस्त करना पड़ा और टेंडर रिकॉल किए गए। रविवार को इन केंद्रों की फाइनेंशियल बिड खोलने की बात कही गई थी और इस लिहाज से सोमवार को खरीद शुरू होनी थी पर ऐसा नहीं हुआ। सोमवार को भी तलवाड़ा व जंक्शन में गेहूं लेकर आए किसानों के हाथ मायूसी ही लगी। जिले में एफसीआई के अलावा राजफैड, तिलम संघ व राजस्थान स्टेट वेयर हाउस को खरीद की जिम्मेदारी दी गई है और इनके अधिकांश केंद्रों पर खरीद शुरू हो गई है। खुले में पड़ा हजारों क्विंटल गेहूं जंक्शन मंडी में खरीद शुरू न होने के कारण किसान परेशान हैं। यहां हजारों क्विंटल गेहूं खुले में पड़ा है और मौसम बिगडऩे पर नुकसान उठाना पड़ सकता है। कुछ ऐसे ही हालात तलवाड़ा में भी हैं। तलवाड़ा में मंडी यार्ड पूरी तरह भर चुका है और किसान सड़क पर गेहूं डालने को मजबूर हैं। ॥सोमवार को जंक्शन व तलवाड़ा में खरीद शुरू नहीं हुई है। सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। मंगलवार से खरीद शुरू कर दी जाएगी। एसआर मीणा, डीएम, एफसीआई टाउन के दो व टिब्बी के एक केंद्र का मामला कोर्ट में जाने से अटकी खरीद

Read more on this page http://rj31force.com/%e0%a4%b9%e0%a4%a8%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%8f%e0%a4%ab%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%86%e0%a4%88-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa/

Thursday, 22 May 2014

सार्दुल ब्रांच नहर के पास मिली युवक की बाइक व कपड़े

संगरिया. सार्दुल ब्रांच में सोमवार रात ढोलनगर निवासी एक युवक भाई से मामूली कहासुनी के बाद घर से निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजन रात भर उसकी तलाश करते रहे। परिजनों ने युवक के नहर में गिरने की आशंका जताई है। मंगलवार देर शाम तक युवक का सुराग नहीं लगा। जानकारी के अनुसार युवक संदीप कुमार (20) पुत्र बृजलाल अरोड़ा बीती रात करीब नौ बजे बाइक से संगरिया के सादुलशहर मार्ग पर बने सार्दुल ब्रांच पुल पर आया। उसने मोबाइल पर जीजा व परिजनों से बात की। संदीप कुमार ने फोन पर परिजनों को संगरिया के सार्दुल ब्रांच पर होना बताया। इसे लेकर परिजन चिंतित हो गए और वे सार्दुल ब्रांच पुल पहुंचे। परिजनों को सार्दुल ब्रांच के पास युवक का बाइक, पर्स, शूज़, मोबाइल आदि सामान पड़ा मिला। परिजनों ने युवक के नहर में गिरने की आशंका जताई। परिजनों ने घटना की सूचना संगरिया पुलिस थाने में दी। सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी राहुल यादव पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने युवक का मिला सामान कब्जे में ले लिया। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि अभी कुछ नहीं कह सकते। नहर में युवक गिरा है या नहीं इसकी जांच की जा रही है। मामला कोई लेन-देन का हो सकता है।

Read more on this page http://rj31force.com/%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%b2-%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b8/

खुदाई के दौरान मिट्टी ढहने से दामाद की मौत

खड़ांवाली. ससुर के खेत में कुआं बनवाने में मदद के लिए ससुराल आए एक युवक की खुदाई के दौरान मिट्टी ढहने से मौत हो गई। ससुर सुल्तानराम ने बताया कि उसका दामाद रामस्वरूप पुत्र बीरबलराम मेघवाल खेदासरी का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक गांव 18 एसपीडी में मंगलवार सुबह 11 बजे खुदाई का काम पूरा कर मजदूर बाहर निकल रहे थे। अचानक 20 फीट गहरे कुएं में मिट्टी ढहकर गिरने लगी और रामस्वरूप (28) गहरी मिट्टी में दब गया। मौके पर मौजूद सुल्तानराम व मिस्त्री निर्मल और देवकरण ने शोर मचाया। शोर सुनकर आस-पास के खेतों से सैकड़ों लोग मदद के लिए पहुंचे। कुआं गहरा होने के कारण रामस्वरूप को बाहर नहीं निकाला जा सका। इसके बाद प्रशासन को सूचना दी गई। रावतसर डीएसपी सत्यपाल, तहसीलदार सुरेश राव, सीआई लूनाराम बावरी मौके पर पहुंचे और करीब 12 बजे खुदाई शुरू कराई। मिट्टी रेतीली होने के कारण बचाव कार्य में परेशानी हुई और करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद जब रामस्वरूप को बाहर निकाला तब तक वह दम तोड़ चुका था। बचाव कार्य के दौरान भी तीन बार मिट्टी कुएं में धंसी। समय पर नहीं मिली जेसीबी की मदद सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी तो पहुंच गए मगर पीलीबंगा नगरपालिका की जेसीबी सवा एक बजे मौके पर पहुंची। 20 मिनट चलने के बाद उसमें तेल खत्म हो गया। इसके चलते ग्रामीणों में रोष फैल गया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर डीजल की व्यवस्था कर जेसीबी चलवाई। घटना के तुरंत बाद ही गांव के सरपंच भादरराम सहारण ने भी निजी स्तर पर जेसीबी मंगवा ली थी। सहारण ने बताया कि ग्रामीणों ने भी ट्रैक्टरों व कस्सी-भ_ल की मदद से मिट्टी निकालने की कोशिश की, लेकिन कुआं गहरा होने के कारण रामस्वरूप को बचाया नहीं जा सका।

Read more on this page http://rj31force.com/%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%8c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%a2%e0%a4%b9%e0%a4%a8/

Wednesday, 21 May 2014

चार दिनों में 55 बाइक बरामद, तीन गिरफ्तार

चोरी हुई बाइकों की तलाश करने के लिए बनाई गई विशेष टीम ने चार दिनों में अलग-अलग स्थानों से 55 बाइक बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी लूणाराम बावरी ने बताया कि एएसआई घूकर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल बलतेज सिंह, राजेंद्र चोटिया व अमर सिंह ने गिरफ्तार आरोपी बंटी उर्फ बंटू पुत्र हंसा सिंह रायसिख निवासी खरलियां, राजेश पुत्र हरबंश सिंह रायसिख निवासी खरलियां व सुंदरपाल पुत्र कृष्णलाल नायक निवासी चक 2 एमओडी की निशानदेही पर चोरीशुदा बाइक बरामद की है। यहां से हुए थे चोरी गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पीलीबंगा सहित हनुमानगढ़ जंक्शन, टाउन, सादुलशहर, फाजिल्का, श्रीगंगानगर, रावतसर, रायसिंहनगर, जैतसर व करणपुर आदि स्थानों से बाइक चोरी किए। जो उन्होंने हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर जिले की विभिन्न मंडियों में कम दामों में बेच दिए थे। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अधिकतर वे बाइक चुराए जिनकी चाबियां बाइक में लगी थी। वे ऐसे लोगों का पीछा कर पहले उनकी रैकी भी करते थे। अधिकतर पर नहीं लिखे नंबर : जांच अधिकारी एएसआई घूकर सिंह ने बताया कि बरामद किए गए अधिकतर बाइकों की नंबर प्लेट पर नंबर ही नहीं लिखे हुए हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि इस बाइक चोर गिरोह का मुख्य सरगना सुंदरपाल है, जो करीब 8 माह पूर्व पीलीबंगा थाने में ही 17 चोरीशुदा बाइक के साथ गिरफ्तार हो चुका है। थानाधिकारी लूणाराम बावरी ने बताया कि शीघ्र ही पीलीबंगा थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर उन सभी बाइक चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी जिन्होंने अपने बाइकों की नंबर प्लेट पर नंबर न लिखवाकर अलग-अलग स्लोगन लिखवा रखे हैं। पीलीबंगा. गिरफ्तार किए गए आरोपियों के साथ पुलिस टीम।। पीलीबंगा. पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर बरामद बाइक। चोरी हुई बाइक की तलाश में लगी टीम ने की कार्रवाई

Read more on this page http://rj31force.com/in-four-days-55-bikes-recovered-three-arrested/