Showing posts with label दो घरों से हजारों की नकदी व जेवरात चोरी. Show all posts
Showing posts with label दो घरों से हजारों की नकदी व जेवरात चोरी. Show all posts

Tuesday, 27 May 2014

दो घरों से हजारों की नकदी व जेवरात चोरी

रावतसर| कस्बे के वार्ड छह में रविवार रात को अज्ञात चोर दो घरों से नकदी व गहने चोरी कर ले गए। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड छह में एक परिसर में बने दो अलग-अलग मकानों में से एक में पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारी भागीरथ ढाका पुत्र धन्नाराम व दूसरे में पेस्टीसाइड कंपनी के कर्मचारी कृष्ण कुमार पुत्र रामलाल सहारण किराए पर रहते हैं। रविवार की रात दोनों परिवार बाहर गए हुए थे व घरों पर ताला लगा था। मौका पाकर चोरों ने रात को ताला तोड़ दिया और दोनों घरों से नकदी व गहने ले गए। भागीरथ ढाका ने बताया कि चोर एक सोने का लाकेट, एक अंगूठी, दो जोड़ी पाजेब, एक जोड़ी सोने की बाली, 15 हजार रुपए चुरा ले गए। उधर, कृष्ण कुमार के अनुसार उसके घर से तीन जोड़ी पाजेब, दो जोड़ी सोने की बाली, एक नाक का कोका, विदेशी चश्मा व करीब 35 हजार रुपए नकदी ले गए। सोमवार दोपहर बाद तक इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था।

Read more on this page http://rj31force.com/%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%98%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%95%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%b5/