Showing posts with label फर्जी दस्तावेज पेश कर नाबालिग की शादी करवाई. Show all posts
Showing posts with label फर्जी दस्तावेज पेश कर नाबालिग की शादी करवाई. Show all posts

Wednesday, 7 May 2014

फर्जी दस्तावेज पेश कर नाबालिग की शादी करवाई, महिला सहित दस आरोपी

पुलिस ने सोमवार को दस जनों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार करने, नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। एक दूसरे मामले में एक महिला ने पहचान के जीप चालक पर नशीला दवा पिलाकर दुष्कर्म कर वीडियो क्लिप बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। दोनों मामले रावतसर थाने में दर्ज हुए हैं। आरोप है कि पीडि़ता के जन्म प्रमाण पत्र का फर्जी दस्तावेज पेश कर मांगी लाल से उसकी शादी कर दी। पीडि़ता के पिता ने मांगीलाल पुत्र कृष्ण लाल, कृष्ण लाल, श्योलाल, बनवारी लाल, शंकरलाल, जिंदा राम निवासी 9 व 7 आरपीएम भूकरका (नोहर), सुमन प|ी भागाराम, हुकमा राम पुत्र श्योलाल, भागा राम पुत्र हुकमा राम, मदन लाल पुत्र हुकमाराम नायक निवासी पोहड़का उसकी पुत्री को बहला फुसला कर मांगीलाल के साथ शादी करने की बात कहकर भगा ले गए। 5 मार्च को हनुमानगढ़ के आर्य समाज मंदिर में झूठे जन्म प्रमाण पत्र के फर्जी कागजात पेश कर लड़की की मांगीलाल से शादी करवा दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार करने व नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। महिला को ब्लैकमेल कर तीन लाख व जेवरात ले गया पुलिस ने सोमवार को एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने और वीडियो क्लिपिंग बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में एक जने के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि रावतसर निवासी शाबिर पुत्र जोरा खां जीप चलाता है। वह उसे कई बार उसके मायके छोडऩे गया था। इस दौरान शाबिर का उसके घर पर आने-जाने लगा और उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। एक बार शादी समारोह में रावतसर ले आया व बेहोशी की दवा देकर बेहोश कर दिया। बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो क्लिप बनी ली। वीडियो क्लिप इंटरनेट पर सार्वजनिक करने की धमकी देकर तीन लाख रुपए नगदी, सोने की चेन ,लॉकेट, मांग टीका आदि ले लिए।

Read more on this page http://rj31force.com/%e0%a4%ab%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%ac/