Showing posts with label बेटे पर 60 हजार रुपए व गहने चोरी का आरोप. Show all posts
Showing posts with label बेटे पर 60 हजार रुपए व गहने चोरी का आरोप. Show all posts

Monday, 19 May 2014

बेटे पर 60 हजार रुपए व गहने चोरी का आरोप

तहसील क्षेत्र निवासी महिला ने अपने पुत्र के खिलाफ साठ हजार रुपए व सोने के गहने चोरी कर घर से निकालने का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार प्रेमपुरा तहसील रावतसर निवासी रेशमा प|ी सुरजाराम मेघवाल ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके छह पुत्र व दो बेटियां है। वह छोटे बेटे दलीप के साथ रहती थी। रेशमा ने बताया कि उसके नाम हरियाणा के रिसालियाखेड़ा गांव में जमीन भी है जोकि ठेके पर दी हुई है। रेशमा ने आरोप लगाया कि उसके पुत्र दलीप ने जमीन के ठेके के रूप में मिले 60 हजार रुपए व घर की संदूक में रखे सोने के गहने चुरा लिए और इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। इस संबंध में कई बार पंचायती भी हुई पर दलीप ने राशि व गहने लौटाने से इंकार कर दिया। थककर उसे कानून का सहारा लेना पड़ा। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read more on this page http://rj31force.com/son-accused-of-stealing-60-thousand-rupees-and-jewels/