Showing posts with label भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है जनता. Show all posts
Showing posts with label भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है जनता. Show all posts

Friday, 9 May 2014

भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है जनता

कांग्रेस की बैठक में बोले वक्ता हनुमानगढ़. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर एवं देहात की संयुक्त बैठक बुधवार को टाउन स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। वक्ताओं ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार से जनता दुखी हो चुकी है। अघोषित विद्युत कटौती कर जनता को परेशान किया जा रहा है। ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया है। बैठक में आगामी नगरपरिषद व पंचायत चुनावों को लेकर अभी से सक्रिय होने पर बल दिया गया। इसमें डीसीसी महामंत्री राजेंद्र बैद, शहर ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सैनी, देहात ब्लॉक अध्यक्ष गुरमीतसिंह चंदड़ा, उदयपाल सारस्वत, सौरभ राठौड़ ने विचार रखे। बैठक में जिला सचिव संजय बिश्नोई, रामेश्वर चांवरिया, ब्लॉक उपाध्यक्ष महबूब खां, कोषाध्यक्ष बलराज सिंह, महामंत्री प्रेम कुमार, सचिव नाथीदेवी आदि मौजूद थे। कार्यकर्ताओं की बैठक में संबोंधित करते वक्ता

Read more on this page http://rj31force.com/bjp-government-is-fed-up-with-the-public/