Showing posts with label सड़क हादसे में आठ बारातियों की मौत. Show all posts
Showing posts with label सड़क हादसे में आठ बारातियों की मौत. Show all posts

Saturday, 24 May 2014

सड़क हादसे में आठ बारातियों की मौत

कस्बे के डंडी रोड स्थित कालूराम ओड के घर में शुक्रवार शाम करीब साढ़े 6 बजे बारात लौटने का इंतजार किया जा रहा था। महिलाएं दुल्हन व दूल्हे के स्वागत की तैयारियों में जुटी हुई थी। आंगन में कुछ महिलाएं मंगलाचार के गीत गा रही थी। शाम करीब साढ़े 6 बजे कालूराम के घर बारात की कार का एक्सीडेंट होने की सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया। जहां कुछ देर पहले मंगलाचार के गीत गाए जा रहे थे। वहां एक पल के भीतर ही सारा माहौल बदल गया। बारात की कार की दुर्घटना में क्या हुआ। इसकी जानकारी घर वालों को नहीं थी, लेकिन जिसने भी इस भीषण हादसे को सुना वह कालूराम ओड के घर की तरफ दौड़ पड़ा। देर रात तक कस्बे सहित आस पड़ोस के लोग कालूराम ओड के मकान पर सांत्वना देने के लिए पहुंचे। कालूराम ओड शुक्रवार को अपने बेटे की बारात लेकर सुबह नाथान थेहड़ी (हनुमानगढ़) गया था। वापसी में सूरतगढ़ के समीप सड़क हादसे में बारात की एक कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इसमें आठ बारातियों की मौत हो गई। बारातियों के मारे जाने का समाचार मिलते ही प्रशासन में भी खलबली मच गई। रावला के अधिकारी भी जुटे कालूराम ओड शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रावलामंडी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कालूराम ओड को करीब एक साल पहले डेपुटेशन पर रावलामंडी उपतहसील में लगा रखा है। तहसीलदार वेदप्रकाश व रावलामंडी उपतहसीलदार चौरूराम विश्वकर्मा को इस हादसे की जानकारी मिली तो दोनों अधिकारी कर्मचारी की मदद में जुट गए। घड़साना तहसीलदार वेदप्रकाश व रावला नायब तहसीलदार चौरूराम विश्वकर्मा ने बताया कि अभी ये बताना मुश्किल है कि हादसे में कितना नुकसान हुआ है, लेकिन पीडि़त कर्मचारी की हर संभव मदद की जा रही है। इसके लिए सूरतगढ़ स्थित प्रशासन व पुलिस से संपर्क कर पीडि़त परिवार की मदद की जा रही है। पहले पिता फिर मां और बहन ने छोड़ा मासूम का साथ श्रीगंगानगर|अभी सुमित महज छह साल का ही है, लेकिन इतनी सी उम्र में ही उसके सिर से पहले पिता बिंदा और शुक्रवार को हुए हादसे में मां बीना और पांच वर्षीय बहन गोल्डी का साया उठ चुका है। जिला अस्पताल में मौजूद मृतक बीना के साथ मौजूद परिजनों के पास शुक्रवार को एक फोन आया जिसके बाद सबकी आंखे नम हो गईं।

Read more on this page http://rj31force.com/eight-killed-in-road-accident-at-the-wedding/