Showing posts with label समस्याओं का समाधान कराने की मांग. Show all posts
Showing posts with label समस्याओं का समाधान कराने की मांग. Show all posts

Monday, 12 May 2014

समस्याओं का समाधान कराने की मांग

भादरा. वार्ड 4 के नागरिकों ने शनिवार को हरिप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन भेजकर हाथीपुराबास की समस्याओं के निराकरण की मांग की है। ज्ञापन में रेलवे स्टेशन से फुट-ब्रिज मंजूर कराने, प्लेटफार्म टू प्लेटफार्म ओवरब्रिज को हाथीपुराबास की तरफ बनवाने, पानी निकासी की समुचित व्यवस्था करने, घरों के ऊपर से गुजरने वाली हाइटेंशन लाइनों को हटवाने व वार्ड में मच्छरों के भयंकर प्रकोप को कम करने के लिए दवा का छिड़काव कराने की मांग की। मौके पर हर्ष भारद्वाज, सुशील कुमार, पवन सोनी, सतीश यादव, अनिल कुमार, मोहनलाल स्वामी, देवर्षि, पुलकित, देवकीनंदन सहित अनेक कस्बेवासी मौजूद थे।

Read more on this page http://rj31force.com/%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87/