Showing posts with label हनुमानगढ़ में गार्ड को बंधक बनाकर एटीएम उखाड़ा. Show all posts
Showing posts with label हनुमानगढ़ में गार्ड को बंधक बनाकर एटीएम उखाड़ा. Show all posts

Tuesday, 13 May 2014

हनुमानगढ़ में गार्ड को बंधक बनाकर एटीएम उखाड़ा

हनुमानगढ़. हाउसिंग बोर्ड में शनिवार रात अज्ञात व्यक्तियों ने गार्ड को बंधक बनाकर एटीएम लूटने का प्रयास किया। आरोपियों ने एटीएम को पूरी तरह से उखाड़ दिया, लेकिन रुपए निकालने में कामयाब नहीं हुए। जानकारी के अनुसार, हाउसिंग बोर्ड स्थित एसबीआई के एटीएम में गार्ड मनोहरसिंह रात को ड्यूटी पर था। तीन-चार व्यक्ति एटीएम के अंदर घुसे और उसकी आंखों में मिर्च झोंक दिया। इसके बाद आरोपियों ने गार्ड को एटीएम के पीछे बने केबिन में बंद कर एटीएम को तोडऩा शुरू किया। आरोपियों ने एटीएम को तोड़ दिया, लेकिन रुपए नहीं निकाल पाए। इसके बाद वे मौके से फरार हो गए। काफी देर के बाद गार्ड किसी तरह से केबिन रूम से बाहर आया और जंक्शन पुलिस को फोन किया। सूचना मिलते ही सीआई नारायणसिंह भाटी व एसआई काशीराम कस्वां मय जाब्ता मौके पर पहुंचे तथा चारों तरफ नाकाबंदी कराई, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लगा।

Read more on this page http://rj31force.com/%e0%a4%b9%e0%a4%a8%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ac%e0%a4%82/